नबी की शान में पेश किए नतिया कलाम:दिया प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम, जगह जगह हुआ इस्तकबाल

अजमेर8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की किलादत की खुशी में मुस्लिम समाज की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। शानो शौकत के साथ जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने नबी की शान में नतिया कलाम पेश किए और मोहम्मद साहब के प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। कोरोना के दो साल बाद निकाले गए जुलूस में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाएं, बच्चे भी शामिल हुए।

जुलूस अंदर कोट के ढाई दिन के झोपड़े से प्रारंभ हुआ, जो कि दरगाह बाजार, देहली गेट, सुभाष उद्यान से होता हुआ ऋषि घाटी बाईपास स्थित चिल्ला कुतुब साहब पर समाप्त हुआ। परंपरा के अनुसार यहां सलातो सलाम पेश किया गया। जूलूस का जगह जगह इस्तकबाल किया गया। दैनिक भास्कर की ओर से भी देहली गेट पर इस्तकबाल किया। जुलूस की व्यवस्था सम्भालने के लिए वॉलिएंटर्स के साथ पुलिस भी मौजूद रही।

PHOTOS में देखे जुलूस...

जुलूस में उमडे़ अकीदतमंद और नबी की शान में नतिया कलाम पेश किए।

दरगाह के गेट पर अंजुमन कमेटी सदस्यों व अन्य ने किया इस्तकबाल।

जूलूस में आस पास के गांवों से भी लोगों ने शिरकत की।

जूलूस में महिलाएं व बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जूलूस में शामिल होने के लिए घोड़ों पर सवार होकर पहुंचे अकीदतमंद।

जुलूस अंदर कोट के ढाई दिन के झोपड़े से प्रारंभ हुआ, इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

जुलूस के मार्ग पर जगह जगह सजावट की गई है। जगह जगह इस्तकबाल भी किया।

दरगाह बाजार में लोगों की खासी भीड़ रही। बाजार में लोगों का इस्तकबाल भी किया।

जूलूस में शामिल लोगों का दैनिक भास्कर की ओर से भी इस्तकबाल किया गया।

आस पास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जूलूस में शामिल होने वाले लोगों का छोटे बच्चों ने भी इस्तकबाल किया।