अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र के एक आवासीय मकान में बनाए गए गोदाम में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। इस गोदाम में रखा मल्टी प्रोडक्ट का सभी सामान जलकर राख गया। सूचना मिलने पर दमकल ने आग पर काबू पाया। आग के कारण हजारों का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
अग्निशमन कार्यालय के त्रिलोकसिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि प्रगति नगर के मल्टी प्रोडक्ट से भरे गोदाम में आग गई। सूचना पर दमकल सहित मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से यहां भरे पकडे़,खाली बोतले,शूज आदि सामान जल गया।
गोदाम का मालिक दिल्ली गेट निवासी रवि कुमार का बताया जा रहा है। नुकसान कितना हुआ,इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। वहीं, आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया। माना जा रहा कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है। इसके कारण आग लग गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.