केंद्रीय वन पर्यावरण, श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत चामुंडा माता मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर की गई। इसके बाद दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक अनिता भदेल की ओर से आयोजित नाका मदार में वन देवी वृक्ष कुंज उद्यान का शिलान्यास कर पौधरोपण किया। इस दौरान यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के संकट से गुजर रहे विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है।
दोपहर बाद उनका सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और आमजनों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। 6 दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा का समापन शनिवार को सलेमाबाद स्थित निम्बार्क पीठ में होगा। गौरतलब है कि यात्रा का अजमेर जिले की सीमा में प्रवेश शुक्रवार को हुआ था। इसके बाद किशनगढ़ होते हुए पुष्कर और पुष्कर से अजमेर पहुंचे। रात्रि विश्राम अजमेर में किया।
शनिवार सुबह फायसागर स्थित चामुंडा माता मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन कर पूजा अर्चना की। पुजारी श्रवण सिंह व हेमन्त गौड़ ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई। चामुंडा माता मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, विधायक वासुदेव देवनानी, उपमहापौर नीरज जैन, देवेन्द्रसिंह शेखावत आदि भी थे।
नाकामदार में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल, सुरेन्द्रसिंह शेखावत आदि भी मौजूद रहे। यादव का इसके बाद प्रकाश नगर नगरा में राशन वितरण के समारोह में भाग लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और आमजनों से मुलाकात की। इसके बाद यादव सलेमाबाद पहुंचे और निम्बार्क पीठ के आचार्य श्याम शरण महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा का समापन हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.