पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अजमेर नगर निगम सहित किशनगढ़ नगर परिषद और केकड़ी, बिजयनगर सरवाड़ नगरपालिका में मेयर/सभापति/अध्यक्ष के लिए मतदान रविवार को होगा। इसके बाद फैसला होगा कि किसके सिर पर ताज होगा? पांचों निकायों में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। हालांकि अजमेर, किशनगढ़ व बिजयनगर में भाजपा के पास बहुमत है और कांग्रेस को केकड़ी व सरवाड़ में बहुमत मिला है।
अजमेर नगर निगम में भाजपा की ब्रजलता हाड़ा व कांग्रेस की द्रोपदी देवी, किशनगढ़ नगर परिषद के सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से दिनेश सिंह तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रदीप कुमार अग्रवाल के बीच मुकाबला होगा।
इसी प्रकार नगरपालिका सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से छगन कंवर तथा भारतीय जनता पार्टी से शारदा देवी, नगर पालिका केकड़ी के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से कमलेश कुमार साहू तथा भारतीय जनता पार्टी से मिश्री लाल एवं नगरपालिका बिजयनगर के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से ज्योति यादव तथा भारतीय जनता पार्टी से अनीता के बीच मुकाबला है।
कहां, क्या है स्थिति...
मेयर/सभापति/अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल
मेयर/सभापति/अध्यक्ष पद के लिए मतदान 7 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान खत्म होने के बाद तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
डिप्टी मेयर, उपसभापति व उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान 8 को
नगरीय निकायों के डिप्टी मेयर, उपसभापति व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 8 फरवरी को संपन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.