बानसूर में 3 दिवसीय मत्स्य उत्सव का आयोजन:24, 25 और 26 नवंबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बानसूर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बानसूर एसडीएम राहुल सैनी के निर्देशानुसार मत्स्य उत्सव- 2022 के तहत बानसूर उपखंड क्षेत्र में 24 से 26 नवंबर तक तीन दिवसीय उपखंड स्तरीय मत्स्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम राहुल सैनी ने बानसूर किले का निरीक्षण किया।

मत्स्य उत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम सैनी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश जारी किए हैं। सैनी ने बताया कि मत्स्य उत्सव में 24 नवंबर 2022 को साइकिलिंग और ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा और 25 नवंबर 2022 को विद्यालय और महाविद्यालय में छात्र छात्राओं में रंगोली की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

वहीं 26 नवंबर 2022 को बानसूर के ऐतिहासिक किले में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और रॉक बैंड कार्यक्रम के साथ प्रसिद्ध लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर किले का निरीक्षण किया गया। साथ ही किले के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है।