बहरोड़ उपखंड़ क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में पिछले दो दिन से सर्दी से राहत है। सुबह-शाम सर्दी रहने के साथ दिन में ठंड से बड़ी राहत मिली है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है।
अगेती सरसों की फसलें पकाव की तरफ बढ़ रही। रात को पड़ रही ओंस की बूंदें सुबह गेहूं की फसलों पर मोतियों की चमक रही हैं। फरवरी माह में मौसम के बदलाव के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आएगा।
दिसंबर माह में सर्दी से सितम से आमजन बेहाल बना हुआ था। कड़ाके की ठंड, जमाव बिन्दू पर तापमान, घने कोहरे के कारण कई हादसे भी हुए। दुर्घटनाओं में लोगों की जाने भी गई। पाला पड़ने और शीत लहर के कारण रबी की फसलों में भारी नुकसान भी हुआ है। जिससे किसानों को आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। फसल खराबे को लेकर प्रशासन द्वारा सर्वे किया जा रहा है, वहीं किसान मुआवजे की उम्मीद में बैठे हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.