पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
9 फरवरी को मकर राशि में 6 ग्रह एक साथ प्रवेश करेंगे। मकर राशि में ग्रहों की यह स्थिति 59 साल बाद बन रही है। जिससे उपद्रव, आगजनी, प्राकृतिक आपदा, राजनीतिक उथल-पुथल होने की संभावनाएं अधिक रहेंगी। जिनका असर एक साल तक बना रहेगा। ऐसे में मकर, वृष, मिथुन और सिंह राशि वालों को दुष्प्रभाव से बचाव के लिए हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से दोष प्रभावित होंगे। ग्रहों का असर राज्यों की सरकार से ज्यादा केंद्र सरकार पर अधिक प्रभाव डालेंगे। जिससे किसान आंदोलन 15 मार्च के बाद खत्म होने की संभावना रहेगी।
शनिवार को हिमालय पर्वत पर तपस्या के लिए जाते हुए बहरोड़ में ठहराव के दौरान अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पंडित सीताराम त्रिपाठी शास्त्री ने भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि मकर राशि में छह ग्रही योग एक साथ होने पर मौसम पर विपरीत असर डालने वाले होते हैं।
जिनसे राजनीति उथल-पुथल होने की संभावना रहती हैं। दिसंबर 2019 में ग्रहों के कारण कोरोना वैश्विक बीमारी का सामना करना पड़ा। गुरु और शुक्र ग्रह अस्त होते हैं जिसके कारण मांगलिक कार्यों पर 14 अप्रैल तक रोक रहेगी। सृष्टि ग्रह के कारण केंद्र सरकार अधिक प्रभावित होगी। जिसमें किसानों के मुद्दे को लेकर परेशान बनी रहेगी। 15 मार्च के बाद किसान आंदोलन खत्म होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि मार्केट सेंसेक्स रिकॉर्ड मैं उछाल आएगा। जिससे 6000 अंक का रिकॉर्ड बनेगा। दीपावली तक सोने चांदी के भाव में गिरावट आएगी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल के दाम कम होने के बावजूद भी भारत में तेजी रहेगी। मोदी सरकार प्रयास करने के बावजूद भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ोतरी दाम को रोक नहीं पाएगी।
इस वर्ष प्रदेश में सौ फीसदी बारिश की उम्मीद
ज्योतिष आचार्य शास्त्री बताते हैं कि राजस्थान की राजनीति में भी ग्रहों का असर है। मई माह में मंत्रिमंडल का विस्तार होने के साथ नियुक्तियां भी होंगी। मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट गुट का बोलबाला रहेगा। जिससे दोनों नेताओं में आपसी सामंजस्य भी बढ़ेगा। राजस्थान में इस वर्ष सौ फीसदी बारिश होगी। अच्छी बारिश होने के साथ पूर्वी राजस्थान में बाढ़ के हालात भी बनेंगे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.