बहरोड़ सहित आसपास के इलाकों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी मात्र सौ मीटर बनी होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। लोग सर्दी से बचाव के लिए विभिन्न जतन अपनाने में लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्गों पर चालक धीमी गति से लाइट और इंडिगेटर जला कर निकल रहे हैं। घने कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
बहरोड़ सहित आसपास के इलाकों में रात 9 बजे ही कोहरे ने दस्तक दे दी। रात को यहां घना कोहरा होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में पिछले 24 घंटे से कोहरा छाया हुआ है। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोग, नौकरशाह और स्कूली बच्चे धुजते-कांपते विद्यालय और सरकारी कार्यों में पहुंचकर गणतंत्र दिवस मनाने में लगे हैं।
बहरोड़ सहित आसपास का तापमान
15 जनवरी : 1°C से 17°C
16 जनवरी : 1°C से 17°C
17 जनवरी : 1°C से 18°C
18 जनवरी : -1°C से17°C
19 जनवरी : 3°C से 18°C
20 जनवरी: 4°C से 20°C
21 जनवरी : 5°C से 19°C
22 जनवरी : 5°C से 21℃
23 जनवरी : 6℃ से 21℃
24 जनवरी : 7℃ से 22℃
25 जनवरी : 7℃ से 21℃
26 जनवरी : 5℃
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.