- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Bhiwadi
- Congress In Kishangarhbas, Tapukda And Tatarpur And BJP In Kotakasim, Mundawar And Tijara.
किशनगढ़बास, टपूकड़ा व ततारपुर में कांग्रेस और कोटकासिम, मुंडावर व तिजारा में भाजपा के प्रधान
- कॉपी लिंक

खैरथल- तिजारा जिले की 6 पंचायत समितियों में शुक्रवार को हुए प्रधान चुनाव के परिणामों ने जिले की सियासी तस्वीर में बड़ा उलटफेर कर दिया है। 110 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में 42 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस को 6 में से 3 पंचायत समितियों
चुनाव परिणाम ने जिले में कांग्रेस की बढ़त के बावजूद भाजपा की सियासी पकड़ को भी मजबूत साबित किया है। छह में से तीन-तीन पंचायत समितियों में प्रधान बनाने के साथ दोनों प्रमुख दलों ने बराबरी का प्रदर्शन किया। हालांकि, तिजारा में भाजपा की जीत ने यह साफ कर दिया कि स्थानीय राजनीति में केवल सदस्य संख्या ही नहीं, बल्कि रणनीति, समीकरण और सदस्यों की एकजुटता भी निर्णायक भूमिका निभाती है। अब दोनों दलों के सामने पंचायत समितियों में विकास कार्यों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की चुनौती रहेगी। मुंडावर. पुलिस से उलझते पूर्व प्रधान रोहिताश। किशनगढ़बास: भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा, कांग्रेस की सकुनत निर्विरोध प्रधान चुनी गईं किशनगढ़बास: यहां कांग्रेस की सकुनत (26) निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। पहले से ही यहां कांग्रेस के पास 10 सीटों का स्पष्ट बहुमत था। सामने किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही कांग्रेस ने पंचायत समिति में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन किया। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। वहीं, भाजपा की ओर से प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के चलते मुकाबले की नौबत नहीं आई। कोटकासिम: भाजपा के पक्ष में निर्दलीयों की वोटिंग, लोकेश 1 वोट से जीतकर प्रधान बने कोटकासिम: 19 सदस्यीय पंचायत समिति में सभी 19 वोट पड़े और एक भी खारिज नहीं हुआ। भाजपा के लोकेश (41) को 10 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की विनोद सांगवान (66) को 9 वोट मिले। चुनाव से पहले यहां भाजपा व निर्दलीयों के पास 8-8 और कांग्रेस के पास 3 सीटें थीं। भाजपा (8) और निर्दलीयों (8) के बराबर समीकरण के बीच लोकेश को 10 वोट मिलना यह संकेत देता है कि वहां निर्दलीयों का बड़ा हिस्सा भाजपा के पाले में गया, जबकि कांग्रेस (3 सीटें) 9 वोट तक पहुंचने में कामयाब रही। लोकेश यादव सकुनत इस्माइल मुंडावर: भाजपा और कांग्रेस की बराबर सीटें थी, भाजपा की प्रत्याशी ने एक वोट से जीत दर्ज की मुंडावर : 17 में से 15 वोट डाले गए। भाजपा की श्रीमती (31) ने 8 वोट हासिल कर कांग्रेस की ज्योति चौधरी को हराया, जिन्हें 7 वोट मिले। यहां भाजपा और कांग्रेस की 6-6 सीटें थीं और 5 निर्दलीय थे। 17 में से केवल 15 वोट पड़ना निर्णायक साबित हुआ और भाजपा की श्रीमती ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव में निर्दलीय सदस्यों की भूमिका अहम रही। एक वोट के अंतर से आए नतीजे ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। टपूकड़ा: कांग्रेस के इस्माइल 18 वैध मतों में से 13 लेकर एकतरफा जीते, प्रधान निर्वाचित हुए टपूकड़ा : 19 में से 19 वोट पड़े, जिनमें 1 मत अस्वीकृत रहा और 18 वैध मत पड़े। कांग्रेस के इस्माइल (42) को 13 वोट मिले, जबकि भाजपा के हेमन्त यादव को 5 वोट मिले। प्रधान पद के चेहरे को लेकर यादव और मुस्लिम समीकरणों की चर्चा थी और भाजपा ने हेमन्त यादव को उतारा था। हालांकि, कांग्रेस के इस्माइल ने 18 वैध मतों में से 13 वोट लेकर एकतरफा बढ़त बनाई और भाजपा प्रत्याशी को 5 वोट ही मिल सके। इस तरह इस्माइल ने 8 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर कांग्रेस के खाते में टपूकड़ा पंचायत समिति का प्रधान पद डाल दिया। ततारपुर: निर्दलीयों की मदद से कांग्रेस की दिव्या ने 9 वोट जुटाए, प्रधान की कुर्सी पाई ततारपुर: 15 सीटों में सभी 15 वैध वोट पड़े। कांग्रेस की दिव्या (31) ने 9 वोट लेकर भाजपा की टीना को हराया, जिन्हें 6 वोट मिले। यहां 6 निर्दलीय, 5 कांग्रेस और 4 भाजपा सदस्य जीतकर आए थे। 6 निर्दलीयों की मौजूदगी के बीच कांग्रेस की दिव्या ने 9 वोट जुटाकर भाजपा की टीना को पीछे छोड़ा। इस चुनाव में निर्दलीय सदस्यों का समर्थन निर्णायक साबित हुआ। कांग्रेस ने बेहतर रणनीति से प्रधान पद पर कब्जा जमाया। तिजारा: निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा ने 11 का जादुई आंकड़ा छुआ, ताराचंद प्रधान बने तिजारा: यहां सीटों के गणित को पलटकर भाजपा की जीत हुई। 21 में से 21 वैध वोट पड़े। भाजपा के तारा चंद गुर्जर (69) को 11 और कांग्रेस के जीतराम को 10 वोट मिले। चुनाव से पहले यहां कांग्रेस के पास 9, निर्दलीयों के पास 7, बसपा का एक और भाजपा के पास 4 सदस्य थे, लेकिन क्रॉस-वोटिंग या निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा ने 11 का जादुई आंकड़ा छू लिया। ताराचंद गुर्जर के 11 वोट हासिल करना बताता है कि भाजपा ने निर्दलीयों और संभावित रूप से विपक्षी खेमे के वोटों को साधने में कामयाबी पाई। ताराचंद गुर्जर दिव्या श्रीमती






















