पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सैदपुर गांव निवासी निखिल दायमा गुरुवार रात जम्मू के उरी में आतंकी हमले में शहीद हाे गए। उनकी पार्थिव देह काे शनिवार शाम काे गांव में लाया जाएगा। निखिल तीन साल की उम्र से ही हरियाणा के साेहना के हरचंदपुर में अपने फूपाजी सिंह के घर पर ही रह रहे थे। वहीं पर पढ़ाई करने के बाद फाैज में भर्ती हुए थे। ज्ञान सिंह ने बताया कि एक माह की छुट्टी पूरी कर निखिल 14 जनवरी काे ही ड्यूटी पर गए थे।
निखिल उनके साले मंजीत का बड़ा बेटा है। वह शुरुआत से ही उनके साथ रहा। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले निखिल ने ज्ञान सिंह से बात की थी। वह जल्दी ही छुट्टी पर आने की कह रहा थाा। ज्ञान सिंह ने बताया निखिल 12वीं तक पढ़ा है। 14 माह पूर्व ही उनकी नाैकरी लगी थी। वह तीन राजपूत रेजिमेंट में थे। निखिल की पहली पाेस्टिंग थी। उनके पास शुक्रवार काे यूनिट से फाेन आया था। जिसमें उन्हें निखिल के शहीद हाेने का पता लगा। पिता मंजीत किसान है। निखिल अविवाहित थे।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.