नीमराना में कल रविवार को जापानी जोन के जीएसएस 1 से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर और 33 केवी फीडर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। वही जीएसएस 2 से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर और 33 केवी फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत सप्लाई विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं ब्रेकर रिपेयर कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत आपूर्ति बंद रहने से वाई टेक, निडेक, E&H, आशादीप सुबह 7 बजे से 10 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। वहीं मीकुनी टकाहाटा प्रिसीशन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों की 11 केवी की भी लाइन बंद रहेगी। यह जानकारी नीमराना सहायक अभियंता नवीन यादव व जापानी जोन के कनिष्ठ अभियंता डीपी सिंह ने दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.