अलवर शहर के शास्त्री नगर में बुधवार रात करीब दो बजे पांच बदमाश एक घर में घुसे। मकान के भीतर दीवार कूद कर गए। अंदर टॉर्च लेकर इधर-उधर घूमे। बदमाशों के पास हथियार भी थे। वे घर के अंदर नहीं जा पाए। इस कारण किसी तरह की चोरी या वारदात होने से बच गई।
शास्त्री नगर के निवासी विकास गुप्ता ने बताया कि वे गुरुवार सुबह 5 बजे उठे तो घर के परिसर में रखे गमले इधर-उधर रखे मिले। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर भी कपड़ा डाल रखा था। इसके बाद शक हुआ तो सीसीटीवी कैमरे देखे। तब परिजनों के होश उड़ गए। गुप्ता ने बताया कि 5 बदमाश रात को करीब दो बजे आए हैं। ढाई बजे के आसपास घर में घुसे हैं। घर के भीतर कुछ देर तक टॉर्च लेकर घूमते रहे। लेकिन वे कहीं से भी अंदर नहीं जा सके। इसके बाद वापस दीवार कूदकर निकले हैं।
सामने वाले मकान में भी झांकें
इन बदमाशों ने सामने वाले घर में भी घुसने की कोशिश की है। बीच में रास्ते से किसी के आने का पता लगा तो ये खंडहर मकान में छुप गए। ताकि किसी की नजर नहीं पड़े। इस तरह बदमाश कॉलोनी में काफी देर तक किसी वारदात को अंजाम देने के मकसद से आए थे।
कॉलोनी के लोगों में दहशत
सीसीटीवी के जरिए लोगों को रात को बदमाशों के घरों में घुसने का पता लगा तो लोग दशहत में आ गए। सुबह से ही यहां केलोगों के बीच इस घटना की चर्चा है। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को भी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज उपलब्ध कराए हैं। ताकि पुलिस बदमाशों की पहचान कर सके।
केवल 20 से 22 साल की उम्र
सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की उम्र केवल 20 से 22 साल ही लगती है। केवल एक व्यक्ति जरूर 40 साल से अधिक उम्र का लग रहा है। एक के सिर पर चोटी भी थी। यह सब सीसीटीवी में नजर आ रहा है। अब पुलिसइन बदमाशों की तलाश करने में लगी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.