कोरोना संक्रमण के मामले में जयपुर के बाद अलवर दूसरे नंबर पर आ गया है। अलवर जिले में शुक्रवार को 1371 नए काेरोना पॉजिटिव केस आए। अब जिले में 7 हजार 643 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं। अलवर में संक्रमण कम नहीं हो रहा है। संक्रमण की दर के मामले में तो अलवर जयपुर से भी आगे है। यहां पॉजिटिव रेट 27 फीसदी से भी ज्यादा चल रहा है।
16 दिनों में 11 हजार से ज्यादा संक्रमित
जिले भर में पिछले 16 दिनों में 11 हजार 877 संक्रमित आ चुके हैं। पिछले कई दिनों से संक्रमण काफी बढ़ गया है। यहां 100 में से 27 लोग संक्रमित आने लगे हैं। बिना लक्षण वाले भी खूब पॉजिटिव आए हैं।
अकेले अलवर शहर में 11 दिन में 3631
अकेले अलवर शहर से 10 दिन में 3 हजार 631 कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। शुक्रवार को 258 कोरोना संक्रमित आए हैं।
9 जनवरी से 21 जनवरी तक इतने केस आए
21 जनवरी | 1371 |
20 जनवरी | 1410 |
19 जनवरी | 1244 |
18 जनवरी | 568 |
17 जनवरी | 970 |
16 जनवरी | 1026 |
15 जनवरी | 1059 |
14 जनवरी | 1027 |
13 जनवरी | 767 |
12 जनवरी | 755 |
11 जनवरी | 411 |
10 जनवरी | 375 |
9 जनवरी | 364 |
जिले में 1371 संक्रमित, कहां से कितने
अलवर शहर | 258 |
बानसूर | 77 |
बहराेड़ | 124 |
किशनगढ़बास | 77 |
मालाखेड़ा | 152 |
मुण्डावर | 54 |
रामगढ़ | 13 |
रैणी | 43 |
तिजारा | 79 |
थानागाजी | 108 |
शाहजहांपुर | 45 |
लक्ष्मणगढ़ | 10 |
राजगढ़ | 138 |
कोटकासिम | 63 |
खेरली | 25 |
भिवाड़ी | 105 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.