अलवर जिले में 16 में से 4 पंचायत समिति क्षेत्र में निर्विरोध उप प्रधान बन गए हैं। रामगढ़, बहरोड़, मुण्डावर व रैणी में उप प्रधान का चुनाव हो चुका है। यहां एक ही प्रत्याशी ने नामांकन भरा। जिसके कारण उप प्रधान चुन लिए गए हैं। कई अन्य जगहों पर भाजपा व कांग्रेस ने र्निदलियों जतीकर आए डेलीगेट को उप प्रधान की कुर्सी के लिए आगे किया है। जिन्होंने प्रधान बनाने में पार्टियों के प्रत्याशी का पूरा सहयोग किया था।
रामगढ़ में निर्विरोध प्रधान के बाद उप प्रधान
अलवर के रामगढ़ में प्रधान के बाद उप प्रधान भी निर्विरोध बन गया है। सबने मिलकर नसरू खां को प्रधान और अब अतर सैनी को उप प्रधान बनाया। जो वार्ड 28 से निर्दलीय जीते थे। रैणी से सतीश मीणा, बहरोड़ से गजराज यादव व मुण्डावर से गिरधारी लाल को निर्विरोध प्रधान बना दिया गया है। यहां पार्टियों को एकतरफा बहुमत मिला हुआ था। इस कारण दूसरी तरफ से नामांकन ही नहीं भरा गया।
12 जगहों पर निर्दलियों ने प्रधान बनाया
अलवर में 16 में से 11 जगहों पर निर्दलियों के समर्थन से प्रधान बने हैं। केवल 5 जगहों पर भी पार्टियों को स्पष्ट बहुमत मिला था। इस कारण निर्दलियों के साथ से प्रधान बनने से अब उनमें से ही किसी को उप प्रधान बनाया जा सकता है। बहरोड़ में निर्दलीय ही प्रधान व निर्दलीय ही उप प्रधान बना है। यहां प्रधान के चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबला था।
4 बजे तक शेष 11 के आएंगे परिणाम
जिले में 4 जगहों पर निर्विरोध प्रधान बन गए। शेष 12 जगहों पर तीन बजे से वोटिंग होगी। उसके बाद करीब 4 बजे तक मतदान हो जाएगा। इसके तुरंत बाद परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.