अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के सताना-श्याम गंगा मार्ग पर गुरुवार शाम अवैध खनन से ओवरलोड ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। जिनमें एक तीन बहनों का इकलौता भाई था। टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
दोनों छात्र अलवर में रहकर पढ़ रहे थे
मृतक देवेंद्र सिंह राजपूत पुत्र महेश सिंह 19 साल का था। वहीं साहिल पुत्र हुसैन खां की उम्र 18 साल थी। जो गांव बिलेटा (रैणी) में रहते थे। दोनों अलवर शहर में 12वीं में पढ़ते थे। गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे वे दोनों बाइक से अलवर के लिए निकले थे।
श्याम गंगा- सताना-खरखड़ी चावंड सिंह रोड़ पर अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक देवेंद्र 3 बहनों का इकलौता भाई था। जबकि साहिल के दो भाई व एक बहन है। मजदूरी करने वाले परिवारों के घर में दिवाली से पहले कोहराम मच गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.