दिल्ली में BJP की कार्यसमिति की मीटिंग से लौटे राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं को टिकट दिए जाने की पैरवी की है। बुधवार को अलवर में पूनिया ने पत्रकारों से कहा कि वैसे तो टिकट के मामले में पार्टी ही उम्र, भूगोल, सामाजिक विज्ञान सब तय करती है। लेकिन मैं इस बात से सहमत हूं कि राजनीति में निरंतरता जरूरी है। नए लोग आएं और उनको अवसर मिले। क्योंकि खुद पार्टी के संगठन के भीतर पदों की उम्र को कम कर दिया है। अब 30 की उम्र में मंडल अध्यक्ष बनता है। किसी समय 60 की उम्र में मंडल अध्यक्ष बनते थे।उम्र की एक मर्यादा जरूर है। लेकिन नए लोग निर्वाचित होकर आने चाहिए।
पंचायत व निकाय चुनाव में आते हैं नए चुनकर
उन्होंने कहा कि निकाय व पंचायतीराज चुनावों में नए लोग चुनकर आते हैं। ऐसे कार्यकर्ता व नेता ही आगे चलकर पार्टी के एसेट बनते हैं। ऐसा नेतृत्व आना ही चाहिए। जो आगे 30 साल तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में नेतृत्व कर सकें।
खुद के लिए कहा जो पार्टी जिम्मेदारी देगी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद खुद के कार्यकाल को लेकर कहा कि जो पार्टी नेतृत्व तय करेगा। वही जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। में तो सामान्य कार्यकर्ता हूं। जो भूमिका मिलेगी उसके लिए तैयार हूं। पूनिया ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले चेहरों का अलग-अलग आकलन होता है। पार्टी का संसदीय दल जो निर्णय करेगा। वही चेहरा होगा। चाहे पार्टी चेहरा तय करे या न करे।
जनाक्रोश यात्रा व सभाएं सफल, अलवर में पेंट लगा
पूनिया ने कहा कि बीजेपी की जनाक्रोश यात्रा व संभाएं बेहद सफल रही हैं। हजारों की भीड़ यात्रा व सभाओं में आई। सोशल मीडिया पर करोड़ों की भागीदारी रही। अलवर के खेड़ली में सभा में महिला डांसर लाने के मामले में कहा कि यहां चूक हुई है। पूरे प्रदेश में यहां आकर एक पेंट लगा है। जिसको लेकर उनको भी जवाब देना पड़ा है। पूनिया ने गहलोत सरकार का हर जगह फेल बताया। वादे आधे भी पूरे नहीं करने और झूठी घोषणाएं करने के आरोप लगाए। इसके अलावा अपराध पर लगाम नहीं
कांग्रेस की सत्ता से बाहर होने पर दुर्गति होती रही
पूनिया ने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता से बाहर होती है तो उनकी दुर्गति होती है। एक बार 57 दूसरी बार 21 अब अनुमान लगा लो कितनी सीट आएंगी। उनकी हीपार्टी के नेता कहते हैं कि एक कार में बैठकर आए जाएंगे। इतने ही कांग्रेसी जीतकर आएंगे। गहलोत राजस्थान के लोगों को दिलो को जोड़ने के जादूगर नहीं हैं। वे जोड़-ताेड़ की सरकार ही चला सकते हैं।
स्वागत ऐसे, मानो कार्यकाल बढ़ा हो
पूनिया के दिल्ली से अलवर लौटते समय स्वागत ऐसे हुआ है मानो उनका एक साल का कार्यकाल बढ़ा हो। पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके नाम के खूब जयकारे लगाए। फूलों बरसाए। नारेबाजी की। जगह-जगह स्वागत किया। पार्टी के अधिकतर युवा चेहरे ही स्वागत करने वालों की भीड़ में नजर आए। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय नरूका, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.