पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आमतौर पर किन्नर को बधाई (रुपए) मांगते हुए ही देखा है। लेकिन अलवर में किन्नर सम्मेलन में किन्नरों का अलग ही अंदाज नजर आया। यहां किन्नर नोटों की बारिश करते हुए और सोना लुटाते हुए नजर आए। उन्होंने खूब धमाल मचाया। दरअसल, यहां मंगल परिणय हॉल में चल रहे सम्मेलन में बेटी बनाने की रस्म अदायगी हुई। जयपुर की किन्नर लैला ने मथुरा की किन्नर सोनम को बेटी बनाया। इस खुशी में देशभर से आए किन्नरों ने चार चांद लगा दिए। मंगल गीत गाए। एक-एक करके किन्नरों ने इतने नोट बरसाए कि चारों तरफ नोटों का ढेर लग गया।
रस्म में ज्वैलरी भी गिफ्ट की...
इस रस्म में जयपुर की किन्नर ने ढाई तोला सोना भी दिया। कई अन्य किन्नरों ने बेटी के गोद में सोने के आभूषण उपहार में दिए। यही नहीं पंडाल में ही सोने के आभूषणों की दुकान लगी थी। इस पर किन्नरों ने अपनी पसंद से खूब खरीददारी की।
मुखिया बोली...पैसों में सेठों से ऊपर बस अकेले हैं
किन्नर सम्मेलन के आयोजन की मुखिया भरतपुर की नीतू मौसी ने कहा कि पैसों के मामले में तो हम सेठों से ऊपर हैं। लेकिन, बस अकेले हैं। रहने व खाने में भी अच्छा खाते हैं। लेकिन, बचपन में ही अपनों से दूर हो गए। कमी कुछ नहीं है लेकिन चाहते हैं कि किन्नर भी समाज की मुख्यधारा के साथ जुड़े। उन्हें अलग नजरिए से नहीं देखा जाए। सरकारें उनके हितों को लेकर न सिर्फ कानून बनाए बल्कि उसे लागू भी कराए।
मंदिर में दान किया पीतल का घंटा
यहां किन्नर अच्छी तरह से सजधज कर हर रस्म में शामिल होते हैं। सिमरन हो या प्रीति सभी किन्नरों ने देश व समाज की खुशहाली की कामना की। अलवर में किन्नर सम्मेलन एक अप्रैल से चल रहा है। बुधवार को अलवर शहर में किन्नरों ने फूल पत्ती शोभा यात्रा भी निकाली। अलवर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में 21 किलो पीतल का घंटा भी भेंट किया। इसके बाद जलाभिषेक किया।
Sponsored By
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.