अलवर के रैणी क्षेत्र में टहटड़ा व डहरा के बीच में बजरी से भर ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो जने घायल हुए है। तीनों एक ही बाइक पर थे। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला कमलेश प्रजापत पत्नी छोटेलाल उम्र 37 है। वह अपने जेठे जेठ ओमप्रकाश के साथ सास लक्ष्मी को डॉक्टर को दिखाने गए थे। डेहरा गांव से वापस आते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पीछे से लगी टक्कर में महिला कमलेश प्रजापत की मौत हो गई। वहीं उसका जेठ ओमप्रकाश व सास लक्ष्मी घायल हुए हैं।
6 बच्चों की मां कमलेश
ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश का पति जयपुर में मजदूरी का काम करता है। उनके 6 बच्चे हैं। कमलेश के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। लेकिन, परिजन शव नहीं ले रहे हैं। उनकी मांग है कि टक्कर देने वाले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाए। तभी शव लिया जाएगा। असल में टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया था। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में लगी है।
अस्पताल में पहुंचे लोग
मृतक महिला के परिजन व गांव के लोग अस्पताल में पहुंच गए हैं। परिजन पहले शव नहीं लेने पर अड़े रहे। उनका कहना था कि पहले चालक को गिरफ्तार किया जाए। बाद में पुलिस की समझाइश से शव लेने को तैयार हुए।
फोटो व कंटेंट: अनिल शर्मा, रैणी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.