पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली ने कहा है कि अच्छे दिन की हुंकार भरने वाली केन्द्र सरकार जनहित में किए वादों पर विफल साबित हो रही है। जूली ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दैनिक उपभोग की खाद्य सामग्री के बढ़े दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है।
आमजन का बजट व दैनिक दिनचर्या काे मन की बात वाली इस केन्द्र सरकार ने बिगाड कर रख दिया है। महंगाई के कारण आमजन में केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश है। कोरोना संकट में पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे लाेगाें को महंगाई ने बेहाल कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं लेकिन देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी हैं। डेढ माह की अल्प अवधि में बीस से अधिक बार पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि होना निश्चित ही सरकार की आम व्यक्ति के विकास के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है।
भाजपा की नीतियां लोकतंत्र के लिए घातक
जूली का कहना है कि भाजपा की नीतियां लोकतंत्र के लिए घातक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धनबल के आधार पर अनैतिक तरीके से सरकार गिराना गलत है। भाजपा सरकार में बैठे नुमाइंदे सत्ता हथियाने के लिए ओछी राजनीति लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि कर्नाटक, मध्यप्रदेश के बाद अब अब पुडुचेरी में प्रलोभन देकर सत्ता पर काबिज हुई है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.