• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Elderly Mother in law Living Separately From Son And Daughter in law, Still Quarrel Over Small Matters, First Daughter in law Slapped, Then Knife In Stomach

बहू ने सास को चाकू मारा:झगड़ा हुआ तो पहले दनादन थप्पड़ मारे, फिर पेट में घुसा दिया चाकू

अलवर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्ग महिला को जयपुर रैफर किया। - Dainik Bhaskar
बुजुर्ग महिला को जयपुर रैफर किया।

सास-बहू का झगड़ा चाकूबाजी तक आ पहुंचा। मामला अलवर के हरसोली गांव का है। तीन साल पहले ही घर में आई बहू ने 56 साल की बुजुर्ग सास को पहले थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पेट में चाकू मार दिया। रात काे बुजुर्ग महिला को अलवर जिला अस्पताल में लाया गया। यहां से जयपुर रैफर कर दिया गया। अब महिला का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। महिला के दो बेटे हैं। जिनकी दोनों बहू दो बहने हैं। छोटी बहू ने आपसी झगड़े में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में इलाज जारी है।

हरसौली निवासी बुजुर्ग मादाराम ने बताया कि वे पति-पत्नी अपने बहू-बेटे एक घर में ही रहते हैं। बेटा कंपनी में काम करता है। बहू घर रहती है। छोटे बेटे की तीन साल पहले ही झिरखा फिरोजपुर शादी हुई थी। बहू जब से आई है। आए दिन सास से झगड़ा करती है। शनिवार रात के समय भी दोनों में झगड़ा हो गया। ससुर ने बताया कि वह खुद टैम्पो चलाकर गुजारा करता है। बहू आए दिन सुसाइड करने की धमकी भी देती रहती है। पहले एक दो बार सुसाइड करने की कोशिश तक कर चुकी है।

मां ने बेटे से कहा पैसे चुकाओ
मां ने अपने बेटे से कहा था कि जिनका पैसा बकाया है वह चुकाओ। ताकि पैसा मांगने वाले रोजाना घर नहीं आए। इस बात को बेटे ने तो अनसुना कर दिया। लेकिन बहू संता अपनी सास सोमवती से झगड़ने लगी। बोली हम पैसे नहीं देंगे। जो करना है करो। बातों ही बातों में दोनों लड़ पड़ी। पहले तो बहू ने सास को थप्पड़ पर थप्पड़ मारे। इसके बाद पेट में चाकू घुसा दिया।

गंभीर हालत में अलवर से जयपुर रैफर
रात को ही बुजुर्ग महिला को जयपुर रैफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला के पेट में घाय अधिक है। चाकू का अगला हिस्सा मुड़ जाने से थोड़ा बचाव हुआ है। लेकिन फिर भी महिला की हालत गंभीर है। अब उसका जयपुर में इलाजचल रहा है। बुजुर्ग महिला के पति मादाराम ने बताया कि चाकू मारने के बाद वह पत्नी को सीधे अस्पताल लेकर आया है। पुलिस को सूचना नहीं दी।

खबरें और भी हैं...