पंचायतीराज चुनाव 2021:33 वार्डों में बिगड़े समीकरण, आरक्षण बदला; उम्मीदवाराें काे अब तलाशनी हाेगी नई जमीन

अलवर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद बुजुर्ग से पहली लाॅटरी निकलवाते कलेक्टर। - Dainik Bhaskar
कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद बुजुर्ग से पहली लाॅटरी निकलवाते कलेक्टर।
  • जिला परिषद के 49 वार्डाें सहित 3 पंचायत समितियाें की आरक्षण लाॅटरी निकाली

जिला परिषद व पंचायत समिति के वार्डों के चुनाव की तैयारी आगे बढ़ गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी नन्नूमल पहाड़िया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला परिषद के 49 वार्डों की लॉटरी निकाल आरक्षण तय कर दिया है। लाॅटरी के बाद जिले के 49 में से 33 वार्डाें में राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा गए हैं। इन 33 वार्डाें मेंआरक्षण बदल गया है।

अब यहां वह आरक्षण नहीं रहा है जाे 2019 में तय किया गया था। ऐसे में बदले हुए समीकरणाें के बाद बड़ी संख्या में पूर्व में चुनावाें की तैयारियाें में जुटे उम्मीदवाराें काे झटका लगा है। पहली लाॅटरी कलेक्टर ने वहां माैजूद लाेगाें में से सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से निकलवाई और उसके साइन भी करवाए। कुछ देर बात सभी लाॅटरी एडीएम प्रथम रामचरण शर्मा, एडीएम द्वितीय कमलराम मीणा की माैजूदगी में निकाली गई।

नहीं आए विधायक, सांसद व जनप्रतिनिधि, खाली रही कुर्सियां

कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली गई लाॅटरी के दौरान ना ताे काेई विधायक माैजूद रहा और ना ही काेई अन्य जनप्रतिनिधि। विधायकों, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के नहीं आने के कारण कुर्सियां खाली रही। गिने-चुने लाेगाें की माैजूदगी में लाॅटरी प्रक्रिया काे पूरा किया गया।

पूर्व विधायक रामहेत यादव आपत्ति दर्ज करा चले गए

पूर्व विधायक रामहेत यादव लाॅटरी में शामिल हाेने आए, लेकिन अपनी आपत्ति एडीएम सेकंड कमलराम मीणा काे देकर चले गए। हालांकि इस बीच वे कलेक्ट्रेट में ही रहे, लेकिन लाॅटरी प्रक्रिया में शाामिल नहीं हुए। पूर्व विधायक रामहेत का कहना था कि सीएम ने बजट घाेषणा में काेटकासिम, बर्डा़ेद व गाेविंदगढ़ काे नगरपालिका बनाने की घाेषणा कर दी फिर भी इस लाॅटरी में इन्हें शामिल किया गया है। मैंने जिलाधीश काे इस संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने बानसूर, लक्ष्मणगढ़ व रैणी काे नगरपालिका घाेषित कर अलग किया है ताे इनकाे भी अलग करना चाहिए। शहरी व ग्रामीण मतदाता काे मिक्स क्याें किया जा रहा है। आवश्यकता हुई ताे न्यायालय की शरण भी लेंगे।

नए आरक्षण से कइयों का बिगड़ा गणित

लॉटरी से कई वार्डों का गणित बिगड़ गया है। कुछ जगहों पर पुरुष की जगह महिला प्रत्याशी उतारने पड़ेंगे, लेकिन वहां पहले से पुरुष अपने वार्डों में चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए थे। कहीं महिला के नाम वार्ड आरक्षित हो गया तो कई वार्ड में आरक्षण पूरी तरह बदल गया। कुछ ओबीसी से सामान्य में तब्दील हो गए हैं। इस कारण नेताओं को वार्ड बदलने की नौबत आ गई है। जिले के वार्ड 1 से सामान्य के स्थान पर ओबीसी, 4 में ओबीसी महिला के स्थान पर सामान्य, 5 में सामान्य से सामान्य महिला, 7 में सामान्य महिला से सामान्य, 8 में ओबीसी महिला से सामान्य, 10 से एससी से एससी महिला, 11 से ओबीसी महिला से सामान्य, 12 से एसटी से एसटी महिला, 13 से सामान्य से ओबीसी महिला, 14 से ओबीसी से ओबीसी महिला, 15 से एससी से एससी महिला, 19 से एसटी महिला से एसटी, 22 से सामान्य से सामान्य महिला, 23 से ओबीसी से सामान्य, 24 से सामान्य महिला से सामान्य, 25 से सामान्य महिला से सामान्य, 26 से एसटी से सामान्य महिला, 29 से एससी महिला से एससी, 30 से एससी महिला से एससी, 32 से ओबीसी महिला से सामान्य, 33 से सामान्य से सामान्य महिला, 34 से सामान्य से एसटी, 35 में सामान्य से ओबीसी महिला, 36 में एससी से एससी महिला, 39 में एससी से एससी महिला, 41 में सामान्य से सामान्य महिला, 42 में सामान्य से सामान्य महिला, 43 में सामान्य महिला से सामान्य, 44 में एससी महिला से एससी, 45 में सामान्य महिला से ओबीसी, 46 में एससी महिला से एससी, 47 में ओबीसी से ओबीसी महिला और 49 में सामान्य से ओबीसी में सीट तब्दील हाे गई है।

पं समितियों में वार्ड आरक्षण

लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में वार्ड संख्या 1 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड संख्या 2 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड संख्या 4 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 5 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 6 सामान्य, वार्ड संख्या 7 सामान्य, वार्ड संख्या 8 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 9 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 10 सामान्य, वार्ड संख्या 11 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 12 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड संख्या 13 सामान्य, वार्ड संख्या 14 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड संख्या 15 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 17 अनुसूचित जनजाति, वार्ड संख्या 18 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 19 सामान्य, वार्ड संख्या 20 अनुसूचित जनजाति एवं वार्ड संख्या 21 अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है।

बानूसर पंचायत समिति के कुल 23 वार्डों में से वार्ड संख्या 1 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 2 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड संख्या 3 सामान्य, वार्ड संख्या 4 सामान्य, वार्ड संख्या 5 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 6 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 7 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड संख्या 8 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 9 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 10 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 11 अनुसूचित जनजाति, वार्ड संख्या 12 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 13 सामान्य, वार्ड संख्या 14 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 15 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 16 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 17 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 18 सामान्य, वार्ड संख्या 19 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 20 सामान्य, वार्ड संख्या 21 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड संख्या 22 सामान्य (महिला) एवं वार्ड संख्या 23 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

रामगढ़ पंचायत समिति के कुल 31 वार्डों में वार्ड संख्या 1 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 2 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 3 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 4 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 5 सामान्य, वार्ड संख्या 6 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड संख्या 7 सामान्य, वार्ड संख्या 8 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 9 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 10 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड संख्या 11 सामान्य, वार्ड संख्या 12 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 13 अनुसूचित जनजाति, वार्ड संख्या 14 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 15 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड संख्या 16 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 17 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड संख्या 18 सामान्य, वार्ड संख्या 19 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 20 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 21 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 22 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 23 सामान्य, वार्ड संख्या 24 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 25 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 26 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 27 सामान्य, वार्ड संख्या 28 सामान्य, वार्ड संख्या 29 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 30 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) एवं वार्ड संख्या 31 को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।