• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Alwar
  • First It Was Decided To Go Through The City Of Alwar, In The Morning Went Straight To Ranthambore Via National Highway 48

प्रियंका गांधी ने अचानक रूट बदला:​​​​​​​पहले अलवर शहर से होते हुए जाना तय हुआ, सुबह सीधे नेशनल हाइवे 48 से होते हुए रणथम्भौर के लिए निकली

अलवर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी । फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रियंका गांधी । फाइल फोटो।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार सुबह नेशनल हाईव 48 से सीधे रणथम्भौर के लिए निकली हैं। शनिवाार रात को पुलिस को मिली सूचना के अनुसाार प्रियंका को अलवर शहर से होकर जाना था। लेकिन रविवार को अचानक रूट बदला गया। वे अलवर शहर आने की बजाय सीधे शाहजहांपुर, बहरोड़ होते हुए जयपुर की तरफ निकली। बताया गया है कि प्रियंका गांधी रणम्भौर जाएंगी।

शहर में कई जगहों पर स्वागत की तैयारी
पहले दिन की सूचना के अनुसार अलवर शहर में टेल्को चौराहे व भूगोर होते हुए प्रियंका गांधी को निकलना था। शनिवार रात को पुलिस प्रशासन के पास भी यही सूचना थी। उसके अनुसार पुलिस को अलर्ट भी कर दिया गया था। पहले दिन यही मैसेज था कि प्रियंका गांधी सुबह 8 से 9 बजे के बीच में अलवर शहर के टेल्को चौराहे से होते हुए भूगोर से सिकंदरा होते हुए जयपर निकलेंगी।

सुबह अचानक रूट बदल गया
सुबह प्रियंका गांधी का रूट बदल गया। वे अलवर शहर की बजाय शाहजहांपुर, नीमराणा व बहरोड़ से निकल गई।नेशनल हाइवे 48 से निकली हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका परिवार के साथ रणथम्भैर घूमने गई हैं। उनकी गाड़ियों का काफी शाहजहांपुर, बहरोड़ व नीमराणा से सीधे निकल गया। कुछ नेताओं को पता लगा तो उनके स्वागत के लिए पहुंचे भी थे। लेकिन उनका बीच में रुकने का कोई कार्यक्रम नहीं था। इसी तरह अलवर में भी कुछ जगहों पर कार्यकर्ता स्वागत करने की तैयारी में थे। लेकिन उनका इधर सेआना ही नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...