अलवर शहर में रविवार सुबह युवा ब्राह्मण सभा परिवार की ओर से सर्वधर्म सद्भाव सम्मान रैली निकाली गई। रैली रेलवे स्टेशन मंगल पांडे मार्ग से शहीद स्मारक तक पहुंची। लोग हाथाें में तिरंगा लेकर निकले। संदेश दिया- देश की सुरक्षा सबसे बड़ा धर्म है।
डॉ पंकज गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से रैली निकाली है। सर्व समाज में सर्व धर्म सदभाव इसका मकसद रहा है। शहीदों के बारे में चिंतन करना है। राष्ट्र की सुरक्षा ही एक मात्र धर्म है। यही धर्म होना चाहिए।
आकाश मिश्रा ने कहा कि शहीद मंगल पांडे रेलवे स्टेशन से कंपनी बाग तक रैली निकाली गई। इसका मकसद सब धर्म के लोगों में सद्भाव का संदेश देना है। सर्वसमाज को एक साथ रहने का आह्वान किया है। युवा हाथाों में तिरंगा लेकर रेलवे स्टेशन से शहीद स्मारक तक आए। यहां शहीदों को याद किया गया। देश भक्ति गीतों के साथ युवा आगे बढ़े और शहीद स्मारक तक आए। यहां आने पर भी शहीदों को याद किया गया।
साबिर व पाराशर ने गीत गाए
शहीद स्मारक पर देश भक्ति गीतों का आयोजन हुआ। यहां साबिर व पाराशर ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर मैसेज को सब तक पहुंचाया। उनके साथ सामने खड़े युवा भी गुनगुनाने लगे। सबने शहीदों को नमन किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.