अलवर के शांतिकुज में बाजार से सामान लेकर लौटते बिजली कर्मचारी को हरियाणा नंबर की कार टक्कर मार गई। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्मचारी मंगलवार दोपहर पैदल ही अपने घर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने कर्मचारी को टक्कर मार दी।
आरोपी कार ड्राइवर घायल को वहीं छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घरवालों को फोन किया। इसके बाद परिजन कर्मचारी को अस्पातल लेकर गए। जहां उनका उपचार किया गया। परिजनों के साथ आए युवक ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार ने पूरण सिंह को टक्कर दी है। टक्कर के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया।
हालांकि कार का नंबर देख लिया गया। जिसकी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। इधर, परिजनों ने घायल कर्मचारी पूरण सिंह का अस्पताल में इलाज कराया है। पूरण सिंह के बेटे व उसके दोस्तों ने अस्पताल में इलाज कराया। अब पुलिस कार को ढूंढ़ रही है। अलवर के काली मोरी फाटर निवासी पूरण सिंह बिजली बोर्ड में ड्यूटी करता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.