अलवर के राज ऋषि कॉलेज में जूलॉजी विभाग की ओर से 15 से 18 दिसम्बर तक चार दिवसीय ऑनलाइन अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। जिसमें 23 देशों के एक्सपर्ट शामिल होंगे। विषय है कोविड-19 के बाद पर्यावरण संरक्षण। इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस की संयोजक प्रो ममता शर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में 23 देशों के डेलीगेट शामिल होंगे। जिनमें कनाडा, इंडिया, अमेरिका, फिलीपींस के मुख्य वक्ता होंगे। करीब 15 सौ से डेलीगेट का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अलवर जिले में यह खास इंटरनेशनल कॉन्फेंस होगी। जिसकी तैयारियां हो चुकी है। बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
300 रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे
प्रो शर्मा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में 300 रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे। जिनमें से बेस्ट रिसर्च पेपर और बेस्ट इनोवेटिव रिसर्च पेपर डेलीगेट सम्मानित होंगे। इस सेमिनार का मकसद यह है कि पर्यावरण को संरक्षित करना। कोविड के बाद पर्यावरण संरक्षण का महत्व और चुनौतियों को सामने रखा जाएगा। कुछ इनोवेटिव रिसर्च पेपर भी होंगे। जिनका अलग महत्व है। बेस्ट रिसर्च पेपर और बेस्ट इनोविटिव रिसर्च पेपर सम्मानित भी होंगे।
बच्चों का गिफ्ट है पर्यावरण
प्रो शर्मा ने बताया कि पर्यावरण हमें उपहार में मिला है। जिसे अपने बच्चों एवं युवाओं को गिफ्ट के तौर पर देना भी है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि यह बड़ा अवसर है। जब कॉलेज में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हो रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.