पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अलवर राजस्थान का सिंह द्वार है। पूरे प्रदेश सहित यहां के विकास को लेकर मन में बहुत कुछ आता है। हमारी सरकार ने 10 साल में कई बड़े काम किए। चाहे भामाशाह योजना हो या स्वास्थ्य बीमा योजना। सबसे ज्यादा तो मेरा दिल धौलपुर से अलवर तक चम्बल का पानी लाने पर लगा रहा। अलवर तक चम्बल का पानी पहुंच जाता तो यहां के हालात भी बदल जाते।
पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को बहरोड़ से होते हुए निकली तो यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि सरकार को पुराने विकास के कामकाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। तभी अलवर सहित पूरे प्रदेश में फैली अराजकता को मिटाया जा सकता है। पूरे प्रदेश के युवा, महिला, बुजुर्ग और गरीबों ने भाजपा सरकार का साथ दिया था। तभी उस समय के विकास को जनता याद करती है। अब भी प्रदेश में कांग्रेस को रोकने वाली भाजपा ही है। भाजपा के कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार हैं।
बोलीं- हां, मैंने सुना था मोहित के साथ क्या हुआ
राजे ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व बहरोड़ के पूर्व विधायक डॉ. जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव पर हुए हमले को लेकर कहा कि हां, मोहित के साथ जो हुआ था वह मैंने सुना था। मैंने उसी समय एसपी से भी फोन पर बात की थी। मुझे पता चला था कि मोहित पर हमला करने वाले कुछ बदमाशों को पकड़ लिया। बाकी को भी जल्दी पकड़ लेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से तीन मार्च को बहरोड़ में आमजन को भी इकट्ठा होना चाहिए। ताकि सरकार पर दबाव बने। मुझे विश्वास है कि आप अन्याय के साथ पूरी ताकत से लड़ेंगे। समय बदलता रहता है। कभी ऊपर तो कभी नीचे। इन सब चीजों से हमें सीखना है। दुखी नहीं होना है। अंत में वही करना है जो सही है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.