पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को अलवर जिले में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से करीब 10 से 12 जगहों पर नेशनल और स्टेट हाईवे को जाम कर दिया गया था। सुबह साढ़े दस बजे से ही नेशनल हाईवे-48 पर शाहजहांपुर-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन शुरू हो गया था। यहां सुबह साढ़े दस बजे ही सर्विस लेन भी बंद कर दी थी, जो तीन बजे बजे के बाद खोल दी गई। जब तक सर्विस लेन बंद रही, तब तक वाहन गांवों से होकर निकले थे। अलवर शहर के निकट भूगोर तिराहे, कोठी नारायणपुर राजगढ़ के पास जाम लगाया गया था। कांग्रेस के विधायक जौहरीलाल मीणा भी जाम में पहुंचे थे। शाहजहांपुर-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है।
दोपहर 12 बजते ही नेशनल हाईवे-48 पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर रोड जाम किया गया था। यहां 11 बजे से ही किसान पहुंचने शुरू हो गए थे। इसी तरह जिले में अलग-अलग जगहों पर संयुक्त किसान मोर्चा ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर जाम लग गया था।
टोल प्लाजाओं पर भी जाम था
संयुक्त किसान मोर्चा ने तय किया है कि जिले में अधिकर स्टेट हाइवे पर टोल प्लाजाओं के आसपास ही रोड जाम किया गया था। इसके लिए कांग्रेस और किसान नेताओं ने अलग-अलग जिम्मेदारी संभाली थी।
यहां-यहां 12 से 3 बजे तक लगा जाम
2 दिसम्बर से हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन
शाहजहांपुर-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का 2 दिसम्बर से आंदोलन जारी है। किसान महापंचायत के नेतृत्व में 2 दिसम्बर से पड़ाव शुरू हुआ। 12 दिसम्बर से किसान नेशनल हाईवे पर आ गए। जयपुर-दिल्ली वाली हाईवे की लेन को जाम कर दिया गया। इसके बाद 25 दिसम्बर से दिल्ली-जयपुर लेन पर भी बैरियर लगा दिए गए। पुलिस की ओर से बैरियर लगाने के बाद किसानों ने दिल्ली-जयपुर लेन पर भी अपने तम्बू गाड़ दिए। उसके बाद से नेशनल हाईवे- 48 बंद हैं। केवल एक तरफ की सर्विस लेन को विशेष आवश्यकता वाले वाहनों को निकालने के लिए खोला हुआ है।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान से जुड़े हाईवे किसानों ने जाम
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.