सरिस्का में एक और बाघिन आएगी:5 महीने में एक बाघ-बाघिन की शिफ्टिंग, अब तीसरी टाइग्रेस का इंतजार

अलवर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

NTCA (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) की मंजूरी के अनुसार सरिस्का टाइगर रिजर्व फाॅरेस्ट में जल्दी रणथम्भौर से एक और बाघिन शिफ्टिंग होगी। पिछले 5 महीने में एक बाघ व एक बाघिन आ चुकी हैं। NTCA ने तीन टाइगर की मंजूरी दी थी। जिसमें दो बाघिन व एक बाघ हैं। अब तक एक बाघ व एक बाघिन आए हैं। तीसरे को लाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

15 अक्टूबर को टाइगर T- 113 को लाया गया

15 अक्टूबर की रात को रणथम्भौर से टाइगर टी-113 को सरिस्का लेकर आया गया। रात करीब साढ़े 11 बजे बाद ताल वृक्ष रेंज के जंगलों में टाइगर को छोड़ा गया। अब सरिस्का में यह टाइगर एसटी - 29 के नाम से जाना जाता है।

टाइग्रेस 134 जो अलवर सरिस्का लाई गई। अब एसटी - 30 हो गई।
टाइग्रेस 134 जो अलवर सरिस्का लाई गई। अब एसटी - 30 हो गई।

9 मार्च को बाघिन 134 पहुंची
करीब 5 महीने के बाद रणथम्भौर से टाइग्रेस T-134 को अलवर सरिस्का लाया गया। जिसे रात करीब 8:50 बजे टहला रेंज में बनाए गए एनक्लोजर में रखा गया। अब कुछ दिन एनक्लाॅजर में रखने के बाद टाइग्रेस को वहीं के जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यह टाइग्रेस सरिस्का में ST- 30 के नाम से जानी जाएगी।

अब सरिस्का में टाइगर की संख्या 28
अब सरिस्का में कुल 28 टाइगर हो गए हैं जिनमें 14 बाघिन, 8 बाघ और 6 शावक हैं। जल्दी एक और टाइग्रेस आने की संभावना है। सरिस्का में पहली बार 2008 में रणथम्भौर से टाइगर की शिफ्टिंग की गई थी। इसके बाद से अब तक 11 टाइगर शिफ्ट हुए हैं। जिनमें एसटी -1 से एसटी- 6, 9, 10, 16, 29, 30 हैं।