अलवर के जिला अस्पताल के बाहर कचौरी खा रहे एक व्यक्ति की जेब काटना युवक को भारी पड़ गया। जेब में जैसे ही हाथ डालने की कोशिश की। व्यक्ति ने तुरंत पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की और उठा-उठा कर पटका। युवक ने कुछ देर बेहोशी का बहाना बनाया। इस बीच मौका मिलते ही भाग गया। व्यक्ति की जेब में 20 हजार रुपए थे।
पुलिस को शिकायत नहीं
व्यक्ति की जेब में 20 हजार रुपए थे। जेब कतरे को पहले ही पकड़ लिया। इस कारण पुलिस को भी सूचना नहीं दी। जिला अस्पताल में इलाज कराने आने अख्तर ने बताया कि वह अस्पताल के बाहर ही कचौरी खाने लग गया। इस बीच एक युवक आया। जो कद-काठी में छोटा था। जेब में हाथ देकर पैसे निकालने लगा। मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी धुनाई कर दी।
पैसा चला जाता तो इलाज कैसे होता
व्यक्ति ने बताया कि पुलिस प्रशासन को अलवर शहर को अधिक सुरक्षित बनाने की जरूरत है। यदि उसकी जेब कट जाती तो वह इलाज भी नहीं करा पाता। मजबूरी में युवक की पिटाई करनी पड़ी। कुछ देर वह युवक बेहोशी का नाटक करने लगा। मैं वापस कचौरी खाने लग गया। इस बीच वह फरार हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.