मिस्त्री की मौत, बेलदार घायल:अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, बाइक सवार चिनाई मिस्त्री की मौत

अलवर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक मौसम। - Dainik Bhaskar
मृतक मौसम।

अलवर सदर थाना क्षेत्र में चिकानी के समीप बाइक सवार दो व्यक्तियों को बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चिनाई मिस्त्री बहादरपुर निवासी मौसम खान की मौत हो गई। वहीं उसकी गांव के बेलदार रमेश गंभीर घायल हुए हैं।

घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बहादुरपुर निवासी फारुख ने बताया की मृतक मौसम और उसका पड़ोसी रमेश निवासी बहादुरपुर के रहने वाले है। मृतक मौसम चिनाई मिस्त्री का काम करता था। रमेश बेलदारी का कार्य करता है।

दोनों बुधवार को मजदूरी करके शाम के समय वापस गांव बहादरपुर आ रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर थे। अचानक चिकानी में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर मौसम की मौत हो गई। उसका साथी रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

10 दिन पहले पंजाब से लौटा था

मृतक मौसम अभी 10 दिन पहले पंजाब में कपास तोड़ने की मजदूरी कर वापस गांव आया था। बुधवार सुबह अपने घर से पड़ोसी रमेश के साथ काम करने गए थे। मृतक मौसम और रमेश बाइक पर बैठकर अपने घर बहादुरपुर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौसम घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।