अलवर में एक जीजा ने अपनी साली का गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। लड़की 36 घंटे तक कुएं में सांप-बिच्छुओं के बीच तड़पती रही। पुलिस को जब पता चला उसे कुएं में फें दिया है तो गुरुवार देर रात रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लड़की को अलवर के जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां से उसे देर रात ही जयपुर रैफर कर दिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि लड़की के साथ कुछ गलत भी हो सकता है। जीजा ने ऐसा क्यों किया इसका अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
दरअसल, 19 साल की पीड़िता कॉलेज स्टूडेंट है। 2 मार्च को कॉलेज के लिए घर से निकली थी। जब शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजन कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सामने आया कि उसे अपने जीजा के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने रिश्ते में लगने वाले जीजा सुंदर लाल(27) को डिटेन कर पूछताछ शुरू की। पुलिस को बताया कि उसने साली का गला दबाकर मंगल विहार के पास एक कुएं में फेंक दिया। गुरुवार रात पुलिस मंगल विहार पहुंची तो कुएं के बाहर पीड़िता के जूते पड़े थे। मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू कर रात करीब 1 बजे 100 फीट गहरे कुएं से पीड़िता को बाहर निकाला। सिविल डिफेंस की टीम ने बताया कि रस्से व बिलाई से छात्रा को कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं में सांप-बिच्छु भी जैसे जीव भी दिखे थे। रात का समय होने के कारण रस्सों के सहारे से छात्रा को बाहर निकाला गया। टार्च की रोशनी में कई जीव भी नजर आए थे।
5 बहनों में सबसे बड़ी
पीड़िता पांच बहनों में सबसे बड़ी है। माता-पिता दोनों मजदूरी कर घर खर्च चलाते हैं। परिजनों का कहना है कि इधर, पुलिस का कहना है परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी है। वैसे आरोपी को राउंडअप कर लिया है। जिससे पूछताछ कर जल्दी खुलासा किया जाएगा।
छात्रा की तबीयत स्थिर
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत स्थिर है। वह बोलने का प्रयास कर रही है। लेकिन बोल नहीं पाती है। अलवर से रात को ही उसे जयपुर भर्ती कर दिया था। अब वहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि जब बेटी की तबीयत ठीक होगी तभी सामने आ पाएगा कि उसके साथ हुआ क्या है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर खुलासा कर सकेगी। परिजनों ंने बताया कि आरोपी का घर पर आना-जाना था। सुंदर दिल्ली का रहने वाला है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.