पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की जिला शाखा की ओर से जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन यहां जयपुर रोड पर एक रिसोर्ट में गुरुवार काे आयाेजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौड़ ने की।
विशिष्ट अतिथि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य क्षत्रपाल सिंह, रमेश सिंह गिल व एचके जैन थे। संगठन के गजेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में 21 असहाय महिलाओं को राशन िकिट दिए गए। काेराेना काल में सामाजिक सेवा करने वाले पूर्व सरपंच श्याम सिंह, डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, संजय बागड़ी, ठा. शिवओम सिंह, नरेंद्र सिंह राघव व अनिल वर्मा, खेल के लिए सोमवीर सिंह तंवर और समाजसेवा व पौधरोपण के क्षेत्र में व्याख्याता संगीता गाैड़ का सम्मान किया गया।
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी, मुकेश गोयल, राधेश्याम आहूजा, संतोष महिवाल, मंजू यादव, रेखा शर्मा, सोनू सिंह राजपूत, रेणुका यादव व सीताराम प्रजापत आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.