उपखंड क्षेत्र राजगढ़ शहर में नगरपालिका टीम की ओर से रविवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा। शहर में सफाई गोल चक्कर, नेहरू पार्क सहित शहर के मुख्य सड़कों पर चलाया जाएगा। इस मौके पर राजगढ़ नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन राजेंद्र चेयरवाल सहित पालिका टीम कर्मियों विशेष योगदान रहेगा।
आपको बता दें यह विशेष सफाई अभियान राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जोहरी लाल मीणा के जन्मदिन के अवसर पर चलाया जा रहा है। राजगढ़ शहर में मास्टर प्लान के तहत मुख्य मार्ग पर तोड़े गए दुकान मकान से राजगढ़ शहर की दशा पूरी तरह बदल चुकी है। इसी के चलते राजगढ़ शहर वासियों से विशेषकर व्यापारिक समूह से इस दौर में राजगढ़ के विकास के लिए सुझाव आवश्यक है।
इसके अलावा आज राजगढ़ शहर के व्यापारियों के साथ विभिन्न सुझाव एवं परामर्श पर भी चर्चा की जाएगी। जिसमें राजगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण, सफाई, मुख्य सड़कों पर रात में रोशनी की व्यवस्था आदि पर सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा राजगढ़ शहर का किस प्रकार सर्वागीण विकास हो सके उसके लिए भी चर्चा की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.