अलवर में बंद सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति अलवर के आह्वान पर आज नगर में दुकानें बंद रहीं। बंद की घोषणा तीन दिन पहले कर दी गई थी। सुबह से ही सर्व समाज के लोग होप सर्कस पर एकत्रित हुए। इस दौरान जिला प्रशासन सहित सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। फिर अपने-अपने वाहनों में सवार होकर समर्थक निकल पड़े शहर के आसपास कुछ दुकानें खुली हुई थी। जिन्हें समर्थकों द्वारा समझाइश देकर बंद करा दिया गया।
बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को दी छूट
अलवर बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को दूर रखा गया है। जिसमें फल-सब्जी, दूध, किराना, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप आदि शामिल है। अलवर मे गहलोत सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। व्यापारियों ने कहा कि पहले पुलिस ने नाबालिग से रेप की बात कही, फिर सरकार के दबाव में इसे हादसा करार दिया गया। पुलिस के पास भी इसके पुख्ता सबूत नहीं हैं। इस वजह से पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई। अब जल्द ही नाबालिग बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, प्रदेश व देश को बंद कर आंदोलन किया जाएगा। यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.