नई कार्यकारिणी का गठन:भाजपा ओबीसी मोर्चा नौगांव मंडल की बैठक

रामगढ़ (अलवर)4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा ओबीसी मोर्चा नौगांव मंडल की बैठक - Dainik Bhaskar
भाजपा ओबीसी मोर्चा नौगांव मंडल की बैठक

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौगांव मंडल की ओबीसी मोर्चा की बैठक आज सनातन धर्मशाला में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के नए सदस्यों का चुनाव भाजपा अलवर दक्षिण जिला अध्यक्ष संजय नरूका और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश खाम्बरा के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया।

इनको मिले पद

जिसमें भूपेंद्र कुमार महामंत्री, अतर सिंह, उर्मिला शर्मा, बिंदर कौर उपाध्यक्ष, मनीष कुमार जांगिड़, गुरमीत कौर को मंत्री पद दिया गया। हुकम चंद सैनी कोषाध्यक्ष, बलजीत कौर आईटी सेल, प्रदीप लखेरा को मीडिया प्रभारी, अनिल गुंदली मीडिया सह प्रभारी, विजेंद्र सिंह औड कार्यालय मंत्री और शमशेर सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया।

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार खामरा, रामगढ़ विधानसभा से जिला मंत्री रूप सिंह यादव, नौगांव मंडल अध्यक्ष राजेश राठी, जिला पार्षद सरोज राठी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष शिवलाल गलगट सहित ओबीसी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...