प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे है। रामगढ़ में भी भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। जिसके चलते कुछ समय से लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती की मार भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं लेने दे रही।
बता दें कि रामगढ़ में शनिवार को सर्वाधिक तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। इतना ही नही कोई जरूरी काम होने पर भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। साथ ही गर्मी की वजह से कई बीमारियां भी पनप रही हैं। ऐसे में आने वाला मानसून ही राहत प्रदान कर सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.