पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र। यहां तमाम सुविधाओं का अभाव है, लेकिन यहां पर टेलेंट की काेई कमी नहीं है। बस इसे मंच मिलने व तराशने की जरूरत है। जिले के गेहूंवाड़ा निवासी साढ़े चार साल के बच्चे ने ऑडिशन में सबकाे चाैंका कर मसालों की एड में चयनित हाे गए। एड की शूटिंग भी लगभग हाे चुकी है। जल्द ही फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ नजर आएंगे। दरअसल, गेहूंवाडा निवासी राेश शक्तावत ने साढ़े चार साल की उम्र में ऑडिशन के जरिए मसाले की एड शूटिंग में चयनित हाे गए।
इस एड में यह फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ नजर आएंगे। यह एड टीवी चैनल पर 15 फरवरी से नजर आएगा। दरअसल, साढ़े चार साल के राेश शक्तावत नर्सरी जूनियर में अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि राेश अपने पिता व परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। इनके आत्मविश्वास के चलते ऑडिशन में चयनित हुए।
इनके पिता हरीश सिंह शक्तावत से पूछने पर बताया कि ऑडिशन में राेश के आत्मविश्वास काे देखकर चयनित किया। यह इनका पहला एड है। फिल्म लाइन में जाकर अभिनय करना ही राेश ने अपना सपना व लक्ष्य बना लिया है। इस एड के बाद वह काफी खुश भी है। इस एड के दौरान उसे कुछ भी अटपटा नहीं लगा। उसने अपना बेस्ट दिया।
रोजगार की चाह में गए थे मुंबई पिता
गेहूंवाडा निवासी हरीश सिंह शक्तावत के पिता सेना में कर्नल थे। 18 सितंबर 1976 काे जन्मे हरीश सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। दस साल की उम्र में पिता का साया उठ गया। बोर्डिंग में रहकर अागे की पढ़ाई की। इसके बाद जमशेदपुर से एमबीए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की चाह में मायानगरी मुंबई चले गए। यहां पर खुद की पहचान के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। संघर्ष भी करना पड़ा।
काबिलियत के दम पर पहला एड पीतांबरी का मिला। इसके बाद कई नामी कंपनियों के एड बनाने का काम किया। मुंबई में विज्ञापन के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि पा चुके हैं। बादशाह मसाला की एड का निर्देशन भी इनकी अाेर से किया गया था। छाेटे पर्दे पर विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर धारावाहिक का भी निर्देशन किया। अब इन्होंने मायानगरी मुंबई में कामयाबी के जरिये आसमान छू लिया है। अब हरीश सिंह के पुत्र रोश भी इस लाइन में अपना कदम रख दिया है। पहले एड में दिखेंगे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.