भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह की माता व डूंगरपुर पूर्व राजघराने की महारानी देवकुमारी का आज सुबह उदय विलास पैलेस में निधन हो गया। महारानी देवकुमारी 90 साल की थी।
भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह की माता व डूंगरपुर पूर्व राजघराने की महारानी देवकुमारी ने उदय बिलास पैलेस में अंतिम सांसे ली। देवकुमारीं डूंगरपुर के महारावल महिपाल सिंह की धर्मपत्नी और बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह की पौत्री थी। उनका जन्म एक जनवरी 1932 को बीकानेर राजघराने के महाराज कुंवर बिजेय सिंह के घर हुआ था। देवकुमारीं के निधन की खबर सुनकर वागड़, मेवाड़ और बिकाणा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। उदय बिलास पैलेस में अंतिम दर्शनों के लिए उनके पार्थिव देह को डोल में विराजित कर आमजन को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। इसके बाद राजपुरोहित दिनेश पुरोहित ने पूजन कर्म किया। घर पर अंतिम संस्कार की आवश्यक क्रिया सम्पन्न करवाने के बाद उनका पार्थिव देह की यात्रा उदय बिलास पैलेस से राजघराने के मोक्षधाम सुरपुर के लिए रवाना हुई। सुरपुर मोक्षधाम पहुंचने के बाद पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन की गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.