पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाणा गांव में स्वयं की दुकान में कुर्सी पर एक युवक का शव मृत अवस्था में मिला। शव मिलने की घटना के बाद आसपास सनसनी फैल गई। दुकान के पास लाेगाें की भीड़ एकत्रित हाे गई। सूचना मिलने पर काेतवाली थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची। युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाणा गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश दर्जी की गांव में ही उसके मकान में ही सिलाई की दुकान है। मंगलवार सुबह जब उसके पिता उसके घर आए तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था।
राजेश कुर्सी पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। घटना के बाद आसपास के लाेग भी एकत्रित हाे गए। सूचना मिलते ही काेतवाली पुलिस ने माैके पर पहुंच कर शव काे कब्जे में लिया। इसके बाद डूंगरपुर माेर्चरी लाया गया। यहां पर हैड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह ने मृतक के पिता से रिपाेर्ट लेकर पाेस्टमार्टम की कार्यवाही कराई। इसके बाद शव परिजनाें काे सुपुर्द किया।
महिला पुलिस थाने में पीहर पक्ष ने दिया था परिवाद
मृतक के पिता कारूलाल ने बताया कि राजेश की शादी सात साल पहले हथाई गांव में हुई थी। राजेश के एक बेटा व बेटी है। करीब सात दिन पहले पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हाेने से पत्नी ससुराल से पीहर चली गई थी। तब से घर पर अकेला रह रहा था। दो दिन पहले मृतक राजेश की पत्नी के पीहर वालों ने उसके घर आकर उसके साथ कहासुनी हुई थी।
उसकी पत्नी ने महिला पुलिस थाने में प्रताड़ना का परिवाद दिया था। इसके चलते राजेश परेशान चल रहा था। मंगलवार सुबह राजेश काे महिला पुलिस थाने में काउंसलिंग के लिए जाना था। जब राजेश के घर नहीं आने पर पिता उसे देखने के दुकान पर गए ताे कुर्सी पर संदिग्ध हालत में देख कर पिता के हाेश उड़ गए। मृतक के परिजनाें ने पीहर पक्ष के लाेगाें के खिलाफ आक्राेश जताया। माैत कैसे हुई, इसकी जांच की मांग उठाई है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.