पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर परिषद चुनाव काे लेकर कांग्रेस और भाजपा दाेनाें की जाेर आजमाइश तेज हाे गई है। शहर के चालीस वार्ड में मुकाबला बहुत रोचकता के साथ कड़ा संघर्ष देखने काे मिल रहा है। इसी दरम्यान भाजपा और कांग्रेस के चुनावी माहौल में सबसे बड़ा मुद्दा विकास से जुड़ा है। इसकाे लेकर दाेनाें पार्टी के चुनाव संभालने वाले दाे बड़े नेताओं से भास्कर की विशेष बातचीत। उन्होंने आगामी समय में शहर के विकास, स्वच्छता, पर्यटन पर अपनी राय रखी। इसके अलावा दाेनाें के पार्टी में चल रहे अंदरुनी हालात के बारे में बताया।
लाेग भाजपा के शासन से परेशान हाे चुके : विधायक घाेघरा
भास्कर: नगर परिषद चुनाव में शहर में किन मुद्दों काे लेकर आप जनता के बीच जा रहे हैं?
जवाब: निकाय चुनाव में इस बार डूंगरपुर में कांग्रेस का सभापति इस बार बैठेगा। लाेग अब भाजपा के शासन से परेशान हाे चुके हैं। भाजपा वाले ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे। यही बात हम शहर की जनता तक पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस के 40 वार्ड में मजबूत उम्मीदवार काे मैदान में उतारा है।
आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस की तैयारियां और शहर के विकास काे लेकर क्या प्लानिंग हैं?
-कांग्रेस की ओर से सबसे पहले आकाशवाणी काॅलाेनी, नवाडेरा, पातेला, मीरा डूंगरी में लाेग पिछले लम्बे समय से पट्टों की मांग कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि उन्हें पट्टा देकर अधिकार दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में निर्माण स्वीकृति में लाेगाें काे राहत देने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा शहर में पर्यटन काे बढ़ावा देने के लिए नए गार्डन, ट्यूरिस्ट स्पॉट बनाए जाएंगे। शहर में किसी भी वर्ग काे डर कर रहने की जरूरत नहीं हाेगी। सभी काे समान अधिकार दिया जाएगा।
भाजपा में टिकट बंटवारे के विवाद पर क्या कहना है?
- ये भाजपा का अंदरुनी मामला है, लेकिन जाे अभी से कांच फाेड़ रहे हैं, वाे जनता के साथ क्या भला करेंगे। यह अापस में ही लड़ रहे हैं। इनकी बगावत के सूर शहर की जनता देख रही है। हमारी तरफ से सेवा कार्य किया जाएगा। लाेगाें काे नगर परिषद के बार-बार चक्कर नहीं काटने हाेंगे।
हमसे ज्यादा लड़ाई ताे कांग्रेस में चल रही है: प्रभु पंड्या, भाजपा जिलाध्यक्ष
1. प्रश्न: भाजपा के आगामी पांच साल शहर में क्या-क्या विकास हाेगा?
उत्तर: भाजपा ने पिछले 30 साल से शहर के विकास में बहुत कुछ किया है। इसी क्रम में आगामी समय में शहर के सभी मेले में स्थानीय व्यापारी, शिल्पकार, बांसड़ समाज के लाेग सहित स्थानीय कलाकारों काे माैका दिया जाएगा। परिषद के टेंडर के लिए स्थानीय हाेना अनिवार्य हाेगा। शहर के साबेला, सुनेरिया और पातेला तालाब काे गेपसागर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। काेई भी फाइल या कार्य सात से दिन से ज्यादा समय अटका नहीं रहेगा। पुराने शहर के साथ नए शहर के विकास पर जाेर देंगे। स्वच्छता, पर्यटन और आत्मनिर्भरता के साथ युवाओं काे रोजगार के अवसर देने पर फाेकस करेंगे।
टिकट वितरण काे लेकर भाजपा से नाराज खेमा और भीतरघात काे अाप किस तरह देखते हैं?
-यह सब हमारे ही साथी है। टिकट वितरण में नाराज हाेकर निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं। उन्हें भी बाद में अहसास हाेगा। पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं हाेता है। भाजपा ने काम किया है ताे वाेटर भी उन्हीं का साथ देंगे। वहीं भीतरघात की बात ताे हर चुनाव में हाेती है। इससे पार्टी ज्यादा मजबूत बनकर उभरती है। हमारे से ज्यादा ताे लड़ाई कांग्रेस में चल रही है। कांग्रेस में पिछले एक साल से विवाद चल रहा है।
इस चुनाव काे लेकर भाजपा किन मुद्दों काे लेकर जनता के बीच जा रहे है।
-चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास और रोजगार हैं। हमारी प्राथमिकता रहेंगी स्थानीय काे रोजगार के साथ माैका मिले। इसमें स्थानीय व्यापारी के साथ ही युवा पर फाेकस रहेगा। गरीब और असहाय लाेगाें काे याेजनाओं का लाभ, लम्बे समय से काबिज लाेगाें काे पट्टा देने, पेयजल, बिजली जैसे मूलभूत सुविधाओं काे पहुंचाने का प्रयास रहेगा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.