कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन:झालावाड़ में दलित युवक की हत्या के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका, बोले- अपराध रोकने में सरकार फेल

डूंगरपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar
प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता।

झालावाड़ में दलित युवक की हत्या और प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा ने कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। भाजयुमो ने राज्य सरकार को अपराध रोकने में फेल बताया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए। इसके बाद भाजयुमो की ओर से राज्य सरकार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजयुमो ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका ओर सरकार पर कई आरोप लगाए। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज जैन ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था के मामले में जमकर निशाना साधा। जैन ने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और अपराध बेलगाम होते जा रहे हैं। अपराधी खुलेआम और घरो में घुसकर लोगो को डरा-धमकाकर हत्या कर रहे हैं।

इसके बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। सरकार अपराध रोकने के साथ ही अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

प्रदर्शन के बाद भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इसमे भाजयुमो ने झालावाड में वाल्मीकि समाज के युवक की हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने और प्रदेश में अपराध नियंत्रण करने की मांग की गई है। साथ ही भाजयुमो ने अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट: चिंतन जोशी

खबरें और भी हैं...