पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजस्थान शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार काे जारी नई रैकिंग में डूंगरपुर जिला 175.43 अंक के साथ 13 वां स्थान मिला है। जाे गत माह की तुलना में एक पायदान पीछे खिसक गया है। शाला दर्पण पर दिसंबर की ओर से किए गए कार्याे पर हर माह राजस्थान शिक्षा परिषद की ओर से रैकिंग जारी की जाती है। इसकाे लेकर अब कलेक्टर सुरेशकुमार ओला ने न्यून प्रगति देने वाले पांच सीबीईओ और पांच पीईईओ काे नोटिस जारी किया है।
इस नोटिस के साथ ही उन्हें आगामी माह की रैकिंग में अपने ब्लाॅक की प्रगति में ठाेस सुधार करने के भी निर्देश दिए है। जिसके कारण जिले की रैकिंग लगातार पिछड़ती जा रही है। गौरतलब है की 15 दिसंबर काे कलेक्टर ने जिले के सभी 10 सीबीईओ, शिक्षा अधिकारी, पीईईओ के साथ बैठक लेकर शिक्षा की रैकिंग सुधारने और अन्य याेजनाओं में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर का विशेष फाेकस जिले की शिक्षण व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही सरकारी स्कूलाें में हर माेर्चे पर आगे लाना है। इसी के तहत उन्हाेंने ऑनलाइन हाजिरी पर फाेकस किया था।जिसमें डूंगरपुर टाॅप टेन में शामिल हुआ है। अब शाला दर्पण पोर्टल पर फाेकस किया जा रहा है।
जिले की 40% अंकाें की वृद्धि, लेकिन 4 ब्लाॅक की लापरवाहीं से रैकिंग में पिछडे़, अब शैक्षणिक लोड कम होने से स्थिति में सुधार की उम्मीद ज्यादा
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मणिलाल छगण ने चार ब्लाॅक झाैथरी, साबला, सीमलवाड़ा औश्र चिखली ब्लाॅक के सीबीईओ काे नोटिस जारी किया है। जिसमें शाला दर्पण पोर्टल पर ब्लाॅक रैकिंग के लिए न्यून प्रगति रही है। सबसे खराब स्थिति चिखली की 155.13, झाैथरी की 167.89, सीमलवाड़ा 169.41, साबला 169.49 और बिछीवाड़ा 171.20 है। हालांकि बिछीवाड़ा 170 के न्यूनतम स्काेर काे पार कर चुका है।
इसके कारण उन्हें नोटिस नहीं मिला है। फिर भी चार ब्लाॅक ने शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी प्रगति न्यून दिखाई है। जिसके कारण उन्हें न्यूनतम स्काेर 170 से कम अंक मिले है। जिसके कारण उन्हें 12 जनवरी तक अपना स्पष्टीकरण देना हाेगा। काेराेनाकाल में बच्चाें काे स्कूल में बुलाना प्रतिबंधित है। इसके कारण सरकारी स्कूलाें की भाैतिक, शैक्षणिक और अन्य स्थिति में सुधार के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर राेज अपडेशन की जरूरत हाेती है। करीब 60 से अधिक मापदंड पर स्कूल काे अच्छा करने के प्रयास करने है।
जिसके कारण राेज पोर्टल में अपडेशन के बाद अच्छे अंक मिलते है। जिससे स्कूल की स्थिति में सुधार के बाद ब्लाॅक की स्थित और फिर जिले की रैकिंग में सुधार हाेगा। हालांकि संभाग में चित्ताैडगढ़ छठे स्थान पर है। इसके बाद डूंगरपुर 13 वें स्थान पर है। वहीं बांसवाड़ा 25, राजसमंद 27 और उदयपुर 29 वे पायदान में है। फिर भी डूंगरपुर की उच्चतम रैकिंग 11 वे स्थान पर रहा है। इसके कारण उसे टाॅप 10 में लाने के लिए कलेक्टर प्रयासरत हैं।
आज से स्कूलवार जारी हाेंगे नोटिस
ब्लाॅक कार्यालय काे नोटिस मिलने के बाद शाला दर्पण पोर्टल पर पीईईओ वार स्काेर नंबर जारी हुए है।जिसमें न्यून प्रगति वाले पीईईओ काे शुक्रवार नोटिस जारी हाेगा। जिसमें उनकी ओर से की जा रही लापरवाहीं पर पीईईओ और शिक्षकाे नोटिस मिलेंगा। जहां पर उन्हें कार्य के प्रति लापरवाहीं का स्पष्टीकरण देते हुए सुधार करने के सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
आज से स्कूलवार जारी हाेंगे नोटिस
ब्लाॅक कार्यालय काे नोटिस मिलने के बाद शाला दर्पण पोर्टल पर पीईईओ वार स्काेर नंबर जारी हुए है।जिसमें न्यून प्रगति वाले पीईईओ काे शुक्रवार नोटिस जारी हाेगा। जिसमें उनकी ओर से की जा रही लापरवाहीं पर पीईईओ और शिक्षकाे नोटिस मिलेंगा। जहां पर उन्हें कार्य के प्रति लापरवाहीं का स्पष्टीकरण देते हुए सुधार करने के सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.