डूंगरपुर में सड़क किनारे गुरुवार सुबह लहूलुहान हालत में लकड़ी काटने वाले युवक का शव मिला है। सिर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान है। सिर फटने से शव खून से लथपथ था। मौके पर गुजर रहे लोगों की सूचना पुलिस पहुंची। उदयपुर से एफएसएल टीम को बुलाकर जांच की जाएगी।
सागवाड़ा सीआई सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक की पहचान देवीलाल (45) पुत्र देवा डामोर के रूप में हुई है। मृतक घर-घर जाकर लकड़ी काटने का काम करता था। हानेला फला में वह अकेलारहता था। उसकी पत्नी अपने 2 बेटों में साथ गुजरात में रहती है। परिवार के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
गुजरात से परिवार के आने पर होगा पोस्टमार्टम
सीआई ने बताया कि गुरुवार सुबह पादरा मोड पर सड़क के किनारे शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमले के निशान थे। जमीन पर खून बह रहा था। पास में ही एक छाता पड़ा था। आस-पास के लोगों ने पहचान कर बताया कि मृतक लकड़ी काटने का काम करता था। अपने साथ हमेशा कुल्हाड़ी रखता था। मगर शव के पास कुल्हाड़ी नहीं मिली है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। गुजरात में रह रहे परिवार को जानकारी दी गई। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उदयपुर से एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.