पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
14 फरवरी 2019 काे कश्मीर के पुलवामा में आंतकवादी हमले में शहीद हुए 55 वीर बांकुराें पर खड़गदा के विवेक भट्ट ने देश की पहली वेब सीरीज और ऑडियाे वीडियाे बुक बनाई हैं। विवेक ने स्टार्टअप इंडिया से प्राेत्साहित हाेकर ओटीटी इंडिया टीवी शुरू की हैं। डिजिटल मीडिया प्राेडक्शन के तहत रंग-रंग में हिदुस्तान काे दिखाने के लिए इसकी शुरुआत की हैं।
भारत की पहली ऑडियाे-वीडियाे बुक शहादत का शाैर्य का सीआरपीएफ के डीजी एपी माहेश्वरी ने एक समाराेह में विमाेचन किया। ओटीटी इंडिया टीवी के सीईओ और फाउंडर विवेक ने बताया की देशभक्त और वीराें के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पुस्तक काे तैयार किया गया हैं। पुस्तक में 79 अध्याय हैं। इसमें हर शहीद के शाैर्य की कहानी हैं। जिसमें भारत के जिन 55 सैनिकाें की शहादत काे दर्शाया गया हैं।
शहीद के जीवन के अनछुए पहलु और संघर्ष की कहानी
विवेक भट्ट ने बताया की देश में वीर शहीद सैनिकाें पर बनने वाले सारे वीडियाे और फिल्म में मुख्य किरदार काे अभिनेता करते हैं। वहीं इस वेबसीरीज में शहीद परिवाराें के घर से स्टाेरी तैयार की गई हैं।
उनके परिवार की जुबानी अनछूए पहलू बताए गए हैं। सीरिज में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, अन्य देश के राष्ट्रअध्यक्ष के तत्कालीन ब्यान, हमले के बाद विश्वभर के अखबाराें के व्यू दिखाए गए है। इसके अंत में पुलवामा शहीदाें के लिए भारतीय सेना के बदले का पूरा वृतांत भी दिखाया गया है।
इसमें सर्जिकल स्ट्राइक, एयर सर्जिकल स्ट्राइक काे बताया हैं। वहीं हमले में एयर कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान में उतरने और वापसी की संपूर्ण जानकारी हैं। इसमें भारत की कूटनीतिक व्यू रचना काे भी समझाया गया हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत की विश्व पटल में बनने वाली छवि काे बताया हैं। इस स्ट्राइक के बाद पूरी दुनिया में भारत की एक अलग छवि बनी थी, जिसकी सराहना की गई।
पुस्तक की यह है विशेषताएं
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.