घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला युवक:मां की साड़ी से बनाया फंदा, परिवार के साथ खाना खाकर सोया था

बांसवाड़ा7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पोस्टमार्टम से पहले दस्तावेजी कार्रवाई करती हुई पुलिस। - Dainik Bhaskar
पोस्टमार्टम से पहले दस्तावेजी कार्रवाई करती हुई पुलिस।

एक युवक का शव गुरुवार सुबह उसके घर से 200 मीटर दूर आम के पेड़ से लटका मिला। युवक परिजनों के साथ खाना खाकर बीती रात करीब 9 बजे सोया था। इसके बाद वह मौके पर कब गया। इसका किसी को पता नहीं। सुबह गांव के लोगों ने शव देख परिवार को सूचित किया। युवक शराब पीने का आदतन था, जो कि इन दिनों विशेष तरह की खांसी से भी परेशान था। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। मौत के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। मामला लोहारिया थाने का है।

परिजनों से पूछताछ करती हुई पुलिस।
परिजनों से पूछताछ करती हुई पुलिस।

जांच अधिकारी HC मणिलाल ने बताया कि बरोड़िया निवासी कैलाश (23) पुत्र भगु यादव का शव ग्रामीणों ने सुबह आम के पेड़ से लटका देखा। मौका स्थल के हिसाब से मामला सुसाइड का है। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। परिवार की ओर से भी मामले में कोई शंका नहीं जताई गई है। पुलिस के मुताबिक युवक ने रात करीब साढ़े 8 बजे माता-पिता के साथ भोजन किया था। इसके बाद घर में दो आंगन हैं। इसलिए चोरों से सुरक्षा को लेकर बेटा पीछे आंगन में अकेला सोता था, जबकि घर के आगे वाले आंगन में माता-पिता सोते थे। युवक रात को घर से बाहर कब गया। इसका किसी को अंदाजा नहीं है।
परिवार को इकलौता
परिजनों के हिसाब से मृतक उसके परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी तीन बहनें हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनें अविवाहित हैं। युवक पढ़ाई लिखाई नहीं करता था। वह उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कभी कभार मजदूरी कर लेता था।
तीन दिन पहले खांसी का उपचार कराया
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक इन दिनों विशेष तरह की खांसी से परेशान था। एक बार खांसी आने के बाद वह घंटों खांसता रहता था। करीब तीन दिन पहले युवक उसकी मां के साथ सागवाड़ा गया था, जहां से डॉक्टर से मां दवाइयां लेकर भी आई थी।