शिकारी यहां खुद शिकार हो गया। चूहे का पीछा करता हुआ कोबरा पिंजरे में घुस गया, जहां चूहा खाकर वह 9 घंटे तक पिंजरे में बंद रहा। सुबह मालिक ने दुकान खोली और सफाई करने लगा, जैसे ही पिंजरे को हाथ लगाया तो उसमें हलचल हुई। दुकानदार ने चूहा समझकर नजदीक से देखा तो सांप दिखाई दिया। इधर, खुद को असुरक्षित देख सांप ने पिंजरे में फन उठाया और फफकारने लगा। दुकानदार ने उसे वहीं रख दिया। बाद में इसकी सूचना पर्यावरण प्रेमी को दी।
प्रतापगढ़ निवासी राजेश कुमार सुमन ने बताया कि बांसवाड़ा-मंदसौर रोड पर जीरा माइन चौराहा है। वहां एक गन्ने के रस की दुकान है। चूहों की अधिकता के कारण दुकानदार अक्सर पिंजरा लगाकर जाता है। रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर गया। उसने हमेशा की तरह पिंजरे में खाने की चीजें रख दीं। खाने की तलाश में चूहा पिंजरे में घुस गया। पीछा करता हुआ सांप भी पिंजरे में घुस गया। उसने चूहे का शिकार तो कर लिया, लेकिन पिंजरे से बाहर निकलने का रस्ता नहीं मिला। सुबह पिंजरे में सांप होने की सूचना राजेश को सुबह 8 बजे मिली। करीब आधे घंटे बाद बांसवाड़ा रोड पर जंगल में सांप को छोड़ा गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.