पंजाब यात्रा के दौरान PM नरेंद्र मोदी के काफिले को ओवरब्रिज पर 15 मिनट तक रोकने का मामला सियासी गलियारों में गरमा रहा है। PM सुरक्षा में सेंध बताते हुए बांसवाड़ा में BJP ने प्रदर्शन किया। दोपहर बाद BJP ने कलेक्ट्रेट तिराहे पर पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। इसके बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले को कांग्रेस के राहुल गांधी और सोनिया गांधी की साजिश का अरोप लगाया। साथ ही गांधी मूर्ति पर धरने पर बैठे। इस दौरान भाजपा की ओर से कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई।
इससे पहले सभी भाजपा पदाधिकारी पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। वहां मंथन के बाद एक साथ रैली के तौर पर कलेक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। सड़क पर CM चन्नी का पुतला फूंका। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव, हकरू मईड़ा, सुनील दोसी, महावीर बोहरा, नगर मंडल अध्यक्ष निलेश जैन, गजेंद्र सिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारी यहां मौजूद थे।
भाजपा ने खड़े किए सवाल
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.