दिवाली पर आतिशबाजी को लेकर बरती गई कोताही से एक युवक की जिंदगी पर बन आई। पटाखे की चिंगारी से घर के पास रखी मक्का की फसल ने आग पकड़ ली। आग बुझाने के प्रयासों के बीच युवक खुद झुलस गया। आग बुझाते हुए वह लपटों में घिर गया। शोर सुनकर पड़ौसियों ने उसे आग से बाहर निकाला। बाद में कंबल ओढ़ाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय CHC से उसे महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
मामला पाटन थाना क्षेत्र के छालका तलाई का है। शुक्रवार को नए साल पर यहां रहने वाले लक्ष्मण (45) पुत्र धूला डामोर पटाखे फोड़ रहा था। तभी घर के समीप कटी हुई मक्का की फसल में चिंगारी चली गई। इससे पहले तो मक्का धूं-धूं कर सुलगी। बाद में आग पकड़ ली। यह देख लक्ष्मण आग को बुझाने के लिए नादानी में आग के बीच पहुंच गया। वहां वह खुद गंभीर झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। बाद में CHC गांगड़तलाई पहुंचाया, जहां से उसे रैफर किया गया। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह करीब 50 झुलस गया है।
कंटेंट : रवींद्र कलाल (गांगड़तलाई)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.