पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर की दीक्षा शूर ने दिसंबर में गाेवा में हुए मिस इंडिया ग्लोबल 2020 में भाग लिया र टाॅप 5 मॉडल में चुनी गई। दीक्षा ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 19 मॉडल आई थी। जिनके चयन के लिए अलग-अलग राउंड किए गए थे। दीक्षा ने बताया कि पर्सनल इंटरव्यू, टेलेंट राउंड, फिटनेस राउंड जैसे कई राउंड हुए थे। जिसमें देश की 19 मॉडल में से टाॅप 5 मॉडल का चयन हाेना था। जिसमें उनका चयन हुआ।
दीक्षा काे मिस इंडिया ग्लोबल 2020 फेस ऑफ वेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। दीक्षा ने बताया कि अब वे आने वाले मिस इंडिया का मैनेजमेंट संभालेंगी। इसके साथ ही वागड़और उदयपुर में भी कई शाे कराएंगी। ताकि यहां की प्रतिभाओं काे एक माैका और मंच मिल सके। दीक्षा बताती है कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनकी मां ने मदद की है।
इसलिए वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां नैना को देती है। दीक्षा ने बातया कि मिस इंडिया ग्लोबल गोवा में 23 दिसंबर को हुआ था। मिस इंडिया ग्लोबल 2020 को लेकर देश के चार हिस्सों के हिसाब से मॉडल का चयन किया गया है। इसमें सबसे पहले उदयपुर में वेस्ट जोन की टॉप मॉडल का चयन किया गया था।
लेकसिटी की ब्रांड एंबेसडर और मिस उदयपुर रह चुकी हैं दीक्षा
दीक्षा लेकसिटी की ब्रांड एंबेसडर और मिस उदयपुर भी रह चुकी हैं। दीक्षा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडल बनने की इच्छा थी। शुरुआत में उनके पिता ने उन्हें इस फिल्ड में जाने की अनुमति नहीं दी, लेकिन उनकी मां ने उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने को कहा। हाल में वह उदयपुर रहकर पढ़ाई और मॉडलिंग दोनों कर रही हैं। दीक्षा ने बताया कि वे भी वागड़ और उदयपुर में इस तरह से मॉडलिंग कॉन्टेस्ट कराएंगी। ताकि यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.