घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची एकाएक गायब हो गई। इसके बाद लड़की की तलाश में पुलिस ने करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तब जाकर पता चला कि लड़की समीप के किसी घर में नन्हे बच्चे के साथ खेल रही है। तब जाकर पुलिस और परिवार ने राहत की सांस ली। मामला राजतालाब थाने का है।
ASI रघुवीरसिंह ने बताया कि चेतक कॉम्पलेक्स के तीसरे माले पर एक परिवार किराए पर रहता है, जहां मीना पत्नी मणिलाल नाम की महिला उसके पति के साथ रहती है। गायब हुई लड़की मीना की 5 साल की भतीजी अक्षिता उर्फ बॉड़ी है। शाम के समय अक्षिता हमेशा की तरह कॉम्पलेक्स से नीचे सड़क पर खेलने निकली थी। देर शाम उसकी भुआ उसे ढूंढने आई तो उसका अता-पता नहीं चला। इस बीच लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पुलिस को भी मिली। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब एक घंटे बाद पता चला कि नीचे खेलते समय किसी नन्हे बच्चे से अक्षिता की दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वह बच्चे के साथ उसके घर जाकर खेलने लगी। लोग इकट्ठा हुए तो पड़ौस में रहने वाले परिवार ने उत्सुकता से भीड़ का कारण पूछा। तब पता चला कि लड़की की तलाश हो रही है। इसके बाद महिला ने लड़की को उसके परिवार को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। बता दें कि अक्षिता यहां भुआ के साथ रहती है। यहां वह फर्स्ट क्लास में पढ़ रही है। वह मूलत: सेंगलापाड़ा थाना आंबापुरा की रहने वाली है, जिसके पिता का नाम कालूराम है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.